Title - माटी के पूत 

Type - Poem 

Poet - Piyush Joshi 


हैं माटी के पूत हम,

माटी को स्वर्ग बनाएंगे।

उपज नहीं खोने देंगे,

ये वचन हर सवेरे गाएंगे।

कलंक नहीं लगने देंगे,

सुंदर और खुशाल बनाएंगे।

चाहे देना पड़े बलिदान हमे,

माटी से प्यार ना छोड़ेंगे।

हैं माटी के पूत हम,

माटी का त्याग ना भूलेंगे।